फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। भारतीय किसान यूनियन ने जिला मुख्यालय ककोर में शनिवार को धरना प्रदर्शन किया। इसमें कृषि कानूनों का विरोध कर डीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अमाशंकर राजपूत ने कहा कि किसान और जवान का हमेशा सम्मान करना चाहिए। किसान अन्न देता है। मांग की कि केंद्र सरकार द्वारा पारित तीनों कृषि कानूनों को वापस लिया जाए। न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना को लागू किया जाए। केंद्र सरकार स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करें। केंद्र सरकार का बजट किसान, मजदूर, व्यापारी व बेरोजगारी विरोधी है। कहा कि तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर केशव सिंह यादव, ध्यान सिंह राजपूत, चिरंजीलाल राजपूत, गंगा प्रसाद राजपूत, गुरबख्श पाल, रामबाबू राजपूत, दिनेश कुशवाहा, आदर्श कुमार कश्यप, प्रवीण राजपूत, सोबरन सिंह, रामनरेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

उधर वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को तहसील स्थित कार्यालय पर एसडीएम सदर रमेश चंद्र यादव को तीन सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। इसमें तीनों कृषि कानून वापस लेने, कृषि उत्पादों का न्यूनतम समर्थन मूल्य पारित कराने की मांग की गई। इस मौके पर वोटर्स पार्टी के जिला प्रभारी रामकेश बघेल, राकेश भारतीय, गोविंद, प्रेमचंद, संतोष कुमार मौजूद रहे। वहीं बिधूना में भारतीय किसान यूनियन उत्तर प्रदेश संपूर्ण भारत के कानपुर मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह चौहान ने एसडीएम राशिद अली खान को ज्ञापन सौंपा। एरवाकटरा के खंड विकास कार्यालय में धरना प्रदर्शन कर कृषि कानून का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें