फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत दबंग ने मारी गोली, युवक गंभीर

Tue, 09 Feb 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सेनपुर में नाली पर पटिया रखने के विवाद में नशे में धुत दबंग ने एक युवक को गोली मार दी। गोली युवक के पैर में जा लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल हो जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन


क्षेत्र के ग्राम सेनपुर निवासी तजेंद्र प्रसाद अवस्थी (28) पुत्र मनमोहन अवस्थी मंगलवार दोपहर अपने घर के बाहर निकली नाली पर पटिया रख रहे थे। उसी दौरान गांव के ही रामू तिवारी पुत्र सरमन तिवारी आए और पटिया रखने को लेकर तजेंद्र प्रसाद को गाली-गलौज करने लगे।

विरोध करने पर रामू तिवारी मारपीट करने लगा। मारपीट के दौरान रामू ने अवैध तमंचे से तजेंद्र अवस्थी के फायर झोंक दिया। गोली तजेंद्र के पैर में जा धंसी। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंचे सदर इंस्पेक्टर आदित्य प्रकाश यादव ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


पुलिस ने घायल युवक को आनन-फानन जिला अस्पताल भर्ती कराया। यहां पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर दिया। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दे रही है। समाचार लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें