फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: घरेलू कलह में दुकानदार ने खाया जहर, मौत

Thu, 26 Mar 2026 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
ककोर। थाना क्षेत्र के गांव ककोर में घरेलू कलह के चलते दुकानदार ने जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे परिजन अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक परिवार का इकलौता कमाने वाला था।
विज्ञापन

गांव ककोर निवासी सुनील कुमार की गांव में ही गारमेंट्स की दुकान थी। सुनील का अपनी पत्नी से आए दिन विवाद होता रहता था, जिससे वह पिछले करीब एक महीने से गंभीर मानसिक तनाव में था।
मंगलवार को विवाद के बाद क्षुब्ध होकर सुनील ने घर में रखा जहर खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। परिवार में दो पुत्रियां बेटियां, एक बेटा है। थाना प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायन त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें