अजीतमल। केएम विश्वविद्यालय, मथुरा में सोमवार को भगवद्गीता के मूल्यों पर आधारित शैक्षिक समागम एवं एडुलीडर्स सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें अजीतमल ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय डेरा बंजारन के प्रधानाध्यापक शशांक कुमार सैनी को शैक्षिक कार्यों के लिए राज्य स्तरीय एडुलीडर्स अवॉर्ड-2026 से सम्मानित किया गया।
संयोजक महेश कुमार शर्मा ने बताया कि जनपद से ऑनलाइन माध्यम से पांच शिक्षकों के एडुलीडर्स शिक्षक सम्मान के लिए आवेदन कराए गए थे। राज्य स्तरीय ज्यूरी टीम ने प्राथमिक विद्यालय डेरा बंजारन के प्रधानाध्यापक शशांक कुमार सैनी का चयन अवॉर्ड के लिए किया।
समारोह में केएम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति किशन चौधरी, रतन कीर्ति और डॉ. मनोज कुमार वार्ष्णेय ने शशांक सैनी को प्रशस्ति-पत्र और अवॉर्ड सौंपा। सम्मान मिलने पर जनपद व अजीतमल ब्लॉक के शिक्षकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।