फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली का तार टूटकर गिरा

Sat, 23 Jul 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
विज्ञापन
सड़क पर टूटा पड़ा विद्युत तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विद्युत विभाग की लापरवाही से क्षेत्र में जर्जर तार टूट कर गिर रहे हैं। शुक्रवार दोपहर मुगल रोड पर एलटी लाइन का तार टूटकर गिर गया। सूचना पर विभाग ने आपूर्ति काट कर दो घंटे बाद तार जोड़ा। तब तक सड़क पर यातायात रुका रहा।
विज्ञापन



शुक्रवार दोपहर बाबरपुर कस्बे के मुगल रोड पर एलटी लाइन का तार पोल से टूटकर बीच सड़क पर गिर गया। इससेे राहगीरों में भगदड़ मच गई। गनीमत रही कि टूटे तार की चपेट में कोई नहीं आया। लोगों ने विभाग को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद विभाग से आए लाइन मैन ने तार को जोड़ा। इस दौरान आवागमन बाधित रहा। कस्बे के लोगों का कहना है कि कई वर्षों से जर्जर तारों को विभाग नहीं बदल रहा है। तार टूटकर गिरने की घटनाएं अक्सर हो रही हैं। लोगों ने विभागीय उच्चाधिकारियों से जर्जर तारों को बदलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें