नगर पालिका परिषद की ओर से पुराना नुमाइश मैदान पर लगाई जा रही शरदोत्सव प्रदर्शनी का उद्घाटन बुधवार 28 जनवरी को दोपहर एक बजे एडीएम इंद्रपाल उत्तम उद्घाटन करेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से प्रदर्शनी में सीसी टीवी कैमरों से निगेहबानी की जाएगी। मंगलवार को पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि ने निरीक्षण कर प्रदर्शनी का जायजा लिया।
पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि लालजी शुक्ला ने बताया कि प्रदर्शनी को वृहद प से भव्यबनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। बताया कि सुरक्षा के लिहाज से पुलिस फोर्स के अलावा सीसी टीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनसे पूरे प्रदर्शनी परिसर पर निगेहबानी की जाएगी।
ठेकेदार कृष्ण मुरारी तिवारी ने बताया कि इस बार प्रदर्शनी में बच्चों से लेकर बड़े लोगों के लिए झूले, खानपान व दैनिक जरुरतों के सामान की दुकानों का इंतजाम किया गया है।
मंगलवार को प्रदर्शनी की तैयारियों का पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि लालजी शुक्ला ने जायजा लिया। साथ ही प्रदर्शनी परिसर में लगाए गए सीसी टीवी कैमरों के बारे में जांच पड़ताल की। निरीक्षण दौरान सभासद नरेंद्र तोमर, आशीष अग्रवाल, विशाल त्रिपाठी, हरिओम शर्मा मौजूद रहे।