दिबियापुर। सिटी हॉक्स क्रिकेट लीग का गुरुवार को आठवां मैच खेला गया। आरएसजेड को हराकर एसजी इलेवन ने मैच जीत लिया। विजेता टीम के खिलाड़ियों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
टॉस जीतकर आरएसजेड की टीम के खिलाड़ियों ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। एसजी इलेवन ने बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 258 रन बनाए। इसमें मोना यादव ने 71, अमन राजपूत ने 68, युवराज तिवारी ने 69 रन बनाए। जवाब में आरएसजेड की टीम 178 रन पर बनाकर ऑलआउट हो गई।
इस प्रकार एसजी इलेवन ने मैच 80 रन से मैच अपने नाम किया। मैन ऑफ द मैच अमन राजपूत को घोषित किया गया। वहीं मैच का उद्घाटन पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उमेश पालीवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।