फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: आश्वासन की घुट्टी के बाद खत्म हुई लेखपालों की हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। समस्याओं के निस्तारण में हो रही अनदेखी से खफा लेखपालों ने एक दिन पहले शुरू की हड़ताल को गुरुवार को ही खत्म कर दिया। बुधवार को हड़ताल के बाद गुरुवार को एसडीएम ने वार्ता की। आश्वासन की घुट्टी के बाद लेखपालों ने हड़ताल खत्म कर दी। लेखपालों ने शुक्रवार से काम पर लौटने की बात कही है।
विज्ञापन


बिधूना के तहसील अध्यक्ष योगेश शाक्य ने बताया कि तहसील बिधूना में पांच सूत्री ज्ञापन के माध्यम से लेखपालों के साथ हुई घटनाओं व विभिन्न समस्याओं पर अधिकारियों को अवगत कराया था। समस्याओं का समाधान न होने पर लेखपालों ने बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी थी। हड़ताल के दौरान बिधूना के एसडीएम निखिल राजपूत ने लेखपालों से वार्ता की है।
एसडीएम ने लेखपालों पर हुई कार्रवाई पर सहानुभूति तरीके विचार करते हुए कार्रवाई खत्म करने की बात कही है। अध्यक्ष ने बताया कि एसडीएम के आश्वासन पर अनिश्चितकालीन चल रही हड़ताल को लेखपाल संगठन ने खत्म कर दी हैं। लेखपाल शुक्रवार से अपने-अपने क्षेत्र व तहसील पर काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें