फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े 17 करोड़ से बन रहीं 159 सड़कें

विज्ञापन
फोटो 17 एयूआरपी 16 - ग्राम भाऊपुर में सड़क निर्माण में जुटे लेबर। - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
फग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर संपर्क मार्ग व जलभराव की समस्या झेलने वालों के लिए राहत भरी खबर है। जिला पंचायत ने 17.50 करोड़ रुपये की लागत से संपर्क मार्गों व नाला निर्माण का काम शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

इसके तहत 159 सड़कों की दशा सुधारी जाएगी। जिला पंचायत के सहायता अभियंता लक्ष्मीकांत ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
सभी कार्यदायी संस्थाओं को वर्क आर्डर भी जारी किए जा चुके हैं। तीन महीने के अंदर सड़कों का निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला पंचायत ने ग्रामीण क्षेत्रो में संपर्क मार्ग व जलनिकासी की समस्याओं से निजात के लिए रूपरेखा तैयार की है।
इसके तहत लगभग 17.50 करोड़ रुपये की लागत से नाला व संपर्क मार्गों का निर्माण कराया जा रहा है। टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। सभी कार्यदायी संस्थाओं को तीन महीने के अंदर काम पूरा करने की हिदायत दी गई है।
कार्य की गुणवत्ता परखने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष खुद मौके पर जाकर निर्माण कार्यों का जायजा ले रहे हैं। इसके अलावा अवर अभियंता आरके पटेल व जेई लक्ष्मीकांत भी बीच-बीच मे निरीक्षण कर रहे हैं।
विज्ञापन

सदर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत भाऊपुर न मां मंगला काली मंदिर मंदिर में सीसी रोड का निर्माण कार्य, पुरुषोत्तम पुर में सीसी निर्माण कार्य, जरुहौलिया में खडंजा बिछाने का कार्य प्रगति पर है।
सहायक अभियंता लक्ष्मीकांत का कहना है कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्य में शिथिलता बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें