फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय एजेंसियों से दो दिन में केंद्रों का प्रस्ताव देने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। एक अप्रैल से गेहूं खरीद की तैयारियों को लेकर प्रशासन जुटा है। क्रय एजेंसियों द्वारा केंद्र के प्रस्ताव देने में विलंब किया जा रहा है। जिसको लेकर डिप्टी आरएमओ ने क्रय एजेंसियों को दो दिन के अंदर प्रस्ताव देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

गेहूं खरीद विपणन वर्ष 2022-23 के तहत एक अप्रैल से गेहूं की खरीद होनी है। शासन ने इस बार 2015 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य घोषित किया है। जिला प्रशासन गेहूं खरीद की तैयारियों जोरशोर से लगा है। क्रय एजेंसियों से 15 फरवरी तक केंद्रों के प्रस्ताव मांगे गए थे। जिसमें अभी तक खाद्य विभाग ने सात व एफसीआई ने एक केंद्र का प्रस्ताव जिला खाद्य एवं विपणन विभाग को दिया है। कई बार कहने के बाद भी क्रय एजेंसियों द्वारा प्रस्ताव न दिए जाने पर डिप्टी आरएमओ ने नाराजगी जताते हुए एक बार फिर से दो दिन का समय दिया है।
डिप्टी आरएमए सुधांशु चौबे ने बताया कि पिछले वर्ष जिले में विभिन्न एजेंसियों के 74 केंद्र बनाए गए थे। इस बार उससे कम केंद्र नहीं बनाए जाने है। केंद्र की जानकारी दो दिन में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें