फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सीज किए ट्रक चोरी, पुलिस ने पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र व औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र में खनन विभाग की ओर से सीज कराए गए दो ट्रकों को रविवार रात चोरों ने पार कर दिया। मामला पुलिस के संज्ञान में आते ही मुकदमा दर्ज कराते हुए ट्रकों को बुधवार तड़के बरामद कर लिए।
रविवार रात सचल दल की टीम ने चेकिंग के दौरान अजीतमल में हाईवे पर एक ट्रक रोका। चालक टीम को देख मौके से रफूचक्कर हो गया। मौरंग लदे ट्रक को टीम ने पुलिस की मदद से कोतवाली में खड़ा कराया। जिसे चोरों ने रात में पार कर दिया। हेड मुहर्रिर चंदेल सिंह ने जानकारी होने पर मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

पुलिस ने प्रतापपुर गांव के पास हाईवे की सर्विस लेन से ट्रक की बरामदगी की। वहीं ट्रक चालक आगरा जनपद के के थाना जैतपुर गांव मुकुटपुरा निवासी रामकिशोर व मालिक ओमवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी राममोहन शर्मा ने बताया कि ट्रक बरामद कर लिया गया है। मालिक ने ही ट्रक चोरी करवाया था।
शीघ्र ही ट्रक मालिक और चालक दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं दूसरी घटना देवकली चौकी की रही। जहां चोरी हुए सीज ट्रक को पुलिस ने बुधवार तड़के जालौन रोड खानपुर स्थित एक मजार से पहले पकड़ लिया। मामले में ट्रक मालिक इटावा जनपद के फ्रेंड्स कालोनी निवासी ओमवीर सिंह को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

सदर कोतवाल पंकज मिश्रा ने बताया कि सीज ट्रक को बरामद कर लिया गया है। मालिक स्वयं चोरी कर ले जा रहा था। कड़ी सुरक्षा के बीच आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें