फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: डिजिटल डायरी दो दिन में उपलब्ध न कराने पर सचिवों का रुकेगा वेतन

Mon, 21 Apr 2025 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कलक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में जिला स्वच्छता समिति की बैठक ली। इसमें स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन

सभी ग्राम पंचायतों में आरआरसी का शत-प्रतिशत निर्माण कराने को कहा। सचिवों को दो दिन का अल्टीमेटम देते हुए डिजिटल डायरी उपलब्ध कराने को कहा। न दे पाने पर वेतन रोकने के निर्देश दिए।
जनपद में 401 आरआरसी का निर्माण कार्य पूर्ण व 61 निर्माणाधीन हैं। डीएम ने आरआरसी सेंटर के निर्माण व संचालन की जांच के लिए मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में समिति का गठन करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी सहायक विकास अधिकारी को प्रत्येक ग्राम पंचायतवार स्वच्छ भारत मिशन के तहत कराए गए कार्योें की डिजिटल डायरी उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वहीं, प्रत्येक ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत मद से प्लास्टिक अपशिष्ट के लिए एक वेयर हाउस का निर्माण कराने को कहा। सभी खंड प्रेरक को निर्देश दिए कि अपने से संबंधित ग्राम पंचायत में निर्मित व्यक्तिगत शौचालयों की जांच करें। शौचालय का प्रयोग न करने वालों की सूची उपलब्ध कराएं। जिससे रिकवरी सुनिश्चित की जाए।
बैठक में पेरी अर्बन ग्रामों का चयन किया गया। पेरी अर्बन के तहत 43 ग्रामों का चयन किया गया। बैठक में अजीतमल सहायक विकास अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कठोर चेतावनी देने के निर्देश डीपीआरओ को दिए।
उन्होंने डीपीआरओ, बीडीओ व तकनीकी अवर अभियंता को निर्देश दिए कि निर्माणाधीन अंत्येष्टि स्थल व बहुउद्देशीय पंचायत भवन के निर्माण की गुणवत्ता देखें। इसका सत्यापन अगली समीक्षा बैठक के पूरा करने को कहा। नवनिर्मित गोबर गैस प्लांट की संचालन प्रक्रिया की जांच के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें