फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अप्रैल में जून जैसी गर्मी, हाल बेहाल

Mon, 21 Apr 2025 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। अप्रैल माह में लोग जून जैसी गर्मी झेल रहे हैं। दोपहर में चटक धूप व लू लोगों को झकझोर रही है। इससे सड़कों पर दोपहर के समय सन्नाटा है। उधर, दिन का पारा 40 डिग्री सेल्सियस होने से जिला अस्पताल में भी गर्मी के कारण डायरिया, पेट दर्द, उल्टी व दस्त के मरीज बढ़े हैं।
विज्ञापन

रविवार को 10 बजते ही चटक धूप ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। 11 बजते ही लू चलने लगी। सड़क पर लोग पानी व छांव की लोग तलाश करते नजर आए। दोपहर में पारा 40 डिग्री तक पहुंच गया। घरों में लोग कूलर पंखा व एसी का सहारा लेते नजर आए। बाहर निकलने पर लोग पसीने से तरबतर नजर आए।
वहीं, कुछ देर बिजली न आने पर लोग बेचैन हो उठे। मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामपलट ने बताया कि अगले एक सप्ताह तक पारा 40 डिग्री के आसपास ही रहेगा। फिलहाल गर्मी कम होने के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन

-
गर्मी में सलाद अधिक खाएं

जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. मंजू सचान का कहना है कि गर्मी के मौसम में ज्यादा तेल वाली चीजें खाने से भी परहेज करना चाहिए। इसकी जगह पर अधिक मात्रा में सलाद खाना चाहिए। जिससे शरीर में पानी की कमी न हो। गर्मी में प्याज जरूर खाएं। क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है।
विज्ञापन



लू लगने पर ये करें

- सबसे पहले मरीज को ठंडी और छायादार जगह में बिठाएं, कपड़े ढीले कर दें, पानी पिलाएं और ठंडा कपड़ा उसके शरीर पर रखें।

- लगातार तरल पदार्थ देकर उसके शरीर में पानी की कमी न होने दें। नमक व चीनी मिला हुआ पानी, शरबत आदि दें।

-हाथ-पैरों की हल्के हाथों से मालिश करें। तेल न लगाएं। ओआरएस घोल का सेवन जरूर करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें