फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांशीराम कालोनी में चला तलाशी अभियान

Sat, 25 Jun 2016 12:12 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
-पुलिस बल के साथ पूछताछ करती टीम - फोटो : amar ujala beuro
विज्ञापन
कांशीराम कालोनी के लाभार्थियों की ओर से घर को किराए पर उठाने की शिकायत पर शुक्रवार को वहां तलाशी अभियान चलाया गया। एसडीएम सदर के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ एपीओ डूडा ने कांशीराम कालोनी में छापामारी की। अचानक कालोनी की जांच होते देख वहां किराए पर रहने वालों में हड़कंप मच गया। कई किराएदार घरों में ताला डालकर भाग गए। जांच 672 आवासों में से 434 में लाभार्थी पाए गए। 150 आवासों में किराएदार और 85 में ताले लटके मिले।
विज्ञापन


शहर के एसपी आवास स्थित कांशीराम कालोनी में एसडीएम सदर राजेंद्र कुमार के निर्देशन में एपीओ डूडा अशोक सचान ने टीम के साथ वहां बने 672 आवासों में जांच की। चार टीमों ने अलग-अलग ब्लाकाें में एक साथ छापामारी की। टीम ने प्रत्येक आवास पर पहुंचकर उनके आवंटन पत्र व बैनामा के कागजात जांचे। अचानक कालोनी में छापा पड़ने पर कई किराएदार ताला लटका कर चले गए। जांच में कई आवास ऐसे मिले जो आवंटन के बाद से आज तक खोले ही नहीं गए।

बता दें कि इससे पहले भी अमर उजाला ने अमीरों की ओर से हथियाए गए आवासों की पड़ताल कर खबर को प्रमुखता से छापा था। इसके बाद डीएम के निर्देश पर की गई जांच में करीब 600 किराएदार मिले थे। जिनको डूडा की ओर से नोटिस दिए जाने की कार्रवाई की गई थी। इसके बावजूद लोगों में सुधार नहीं हो रहा था। जांच के दौरान एसडीएम सदर कोतवाली प्रभारी नन्हे लाल यादव भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। वहीं एसडीएम राजेंद्र कुमार ने बताया कि किराएदारी पर उठे और तालाबंदी वाले आवास के लाभार्थियों पर कार्रवाई कर यह आवास अन्य पात्रों को आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान किराए पर उठाए गए आवासों के लाभार्थियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उनके आवंटन निरस्त किए जाएंगे। नए लोगों को बाद में आवासों का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन

माला श्रीवास्तव, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें