फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: चुनावी रंजिश में हमला करने के आरोपियों की तलाश तेज

Wed, 18 Mar 2026 06:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। थाना क्षेत्र के गांव हरनारायणपुर में चार दिन पहले चचेरे भाइयों पर आरोपियों ने हमला कर घायल कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। हमले के बाद आरोपी तमंचा लहराकर धमकी देते हुए भाग गए थे।



गांव हरनारायणपुर निवासी अरविंद सिंह के बेटे अंकित (24) और उनके चचेरे भाई राजवीर सिंह 15 मार्च की रात करीब साढ़े 10 बजे गांव के मंदिर पर आयोजित भंडारे में खाना परोस रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी विपिन, दीपू और उनके साथ आए गौतला निवासी गौरव यादव, बल्ले यादव, करिया व अन्य अज्ञात साथियों ने वहां पहुंचकर गाली-गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन




पीड़ित पक्ष के अनुसार विरोध करने पर आरोपियों ने चुनाव में सहयोग न करने की बात कहते हुए हमला कर दिया। लाठी, डंडों और सरिया से अंकित और राजवीर को पीटा गया। बीच-बचाव करने आए मंदिर के पुजारी हरिओम दास और कल्लू बाबा के साथ भी अभद्रता की गई। आरोपी विपिन और करिया ने खुलेआम तमंचा लहराते हुए धमकी दी और दहशत फैलाते हुए मौके से सभी आरोपी भाग गए।
विज्ञापन




घटना के बाद घायल अंकित और राजवीर का उपचार कराया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा ने बताया कि पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी जा रही है। जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें