अजीतमल/बेला। अजीतमल व बेला ब्लाॅक क्षेत्रों में स्थित बेसिक विद्यालयों में पढ़ने वाले पांच छात्रों का नवोदय विद्यालय में कक्षा छह के लिए चयन हुआ है। शिक्षकों ने सभी को बधाई दी है।
प्राथमिक विद्यालय खेतूपुर की कक्षा पांच की छात्रा वैष्णवी का चयन हुआ है। इससे इस विद्यालय में यह लगातार दूसरी सफलता है। वहीं, प्राथमिक विद्यालय पुर्वा उदोत की छात्रा तान्या गौतम व प्राथमिक विद्यालय हजारीपुर के छात्र ललित कुमार का भी चयन नवोदय विद्यालय में हुआ है। चयनित छात्र- छात्राओं को बीईओ प्रवीन कुमार, दीपक दुबे, विक्रम दत्त, ओमेंद्र चौहान, कैलाश बाबू व गोपालजी मिश्रा सहित क्षेत्र के शिक्षकों ने बच्चों को बधाई दी है।
बेला के प्राथमिक विद्यालय तिरकों में कक्षा पांचवीं के मेधावी छात्र ओम जी व उच्च प्राथमिक स्कूल पुरवा भवानी की छात्रा कामिनी ने नवोदय विद्यालय के प्रवेश परीक्षा में 42वीं रैंक प्राप्त कर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। ओमजी की शिक्षिका तारा देवी व स्टाफ ने कहा कि उसकी मेहनत और लगन का यह फल है।
वहीं, उच्च प्राथमिक विद्यालय पुरवा भवानी कंपोजिट में कक्षा पांच में अध्ययनरत छात्रा कामिनी का चयन नवोदय विद्यालय में होने पर प्रधानाध्यापक अजय पाठक व शिक्षकों ने पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया।