फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: छह सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम सदर को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। बैंकों से लोन लेने वाले डिफाल्टरों के नाम घोषित करने, उनके पासपोर्ट रद्द करने समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आम आदमी पार्टी पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि डिफाल्टर देश की जनता का पैसा लेकर विदेशों में मौज कर रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को आम आदमी पार्टी संगठन का एक प्रतिनिधि मंडल एसडीएम सदर विजेता से मिला और उन्हें छह सूत्री मांगों को लेकर राष्ट्रपति संबोधित ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र ने बताया कि पार्टी सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा में बैंक डिफाल्टरों पर कार्रवाई न करने पर केंद्र सरकार से सवाल पूछा था, साथ ही मांग की थी कि सभी बैंक डिफाल्टरों के नाम घोषित किए जाएं और उनके पासपोर्ट जब्त किए जाए। जिससे देश की जनता का पैसा बैंकों में सुरक्षित रह सके। कहा कि सरकार के ठोस कदम न उठाने से निजी बैंक यश बैंक में लोगों का रुपया डूबा है।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से बैंक डिफाल्टरों के नाम घोषित किए जाने, उनकी पहचान सार्वजनिक किए जाने, उनके पासपोर्ट जब्त किए जाने, लोन का पैसा वापस लिए जाने, भविष्य में कभी बैंक डिफाल्टरों को लोन न दिए जाने, आम आदमी का पैसा बैंकोंमें सुरक्षित होने की गारंटी दिए जाने और उनकी जरूरत अनुसार खाते से पैसा निकालने की सुविधाएं दिए जाने की मांग की। इस मौके पर अनिल कुमार, शोभित कुमार, दिलीप कुमार तिवारी, हेमंत पोरवाल, पप्पू शुक्ला, ऋषि गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें