फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: स्कूलों में आज छुट्टी, मतदेय स्थलों पर चलेगा एसआईआर का विशेष अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। आज सिख संप्रदाय के नौवें गुरु तेग बहादुर सिंह के शहीदी दिवस पर स्कूलों में छुट्टी रहेगी। इस दौरान परिषदीय स्कूल खुलेंगे, यहां रविवार की तरह मंगलवार को भी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत दूसरा विशेष अभियान चलाया जाएगा। बीएलओ व वालंटियर यहां मौजूद रहकर गणना प्रपत्रों के एकत्रीकरण से लेकर डिजिटाइजेशन का काम करेंगे।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि चार दिसंबर तक गणना प्रपत्रों के एकत्रीकरण व डिजिटाइजेशन का काम पूरा किया जाना है। इसके लिए रविवार की तरह मंगलवार को भी बीएलओ स्तर पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। मतदाताओं की सुविधा और आयोग की ओर से निर्धारित समयबद्धता को देखते हुए विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में विशेष अभियान मंगलवार को चलाया जाएगा। इसमें सभी बीएलओ, वालंटियर मतदेय स्थल पर रहेंगे। सुपरवाइजर पर्यवेक्षणीय अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व नोडल अधिकारी भ्रमण पर रहेंगे। सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक काम होगा। कार्य के समापन पर सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी वर्किंग सेंटर पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें