फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल चलो जागरूकता रैली निकली

Mon, 23 Mar 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार लाक्षाकार के नेतृत्व में शनिवार को ब्लाक के विद्यालयों में स्कूल चलो रैली निकाल कर अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय मुरादगंज की प्रधानाध्यापिका प्रमोद कुमारी रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। विद्यालय शेखूपुर में प्रधानाचार्य कौशल किशोर अवस्थी के नेतृत्व में ग्राम प्रधान मन्नी सिंह ने रैली की शुरुआत की।

प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय गढ़ा में कौशल किशोर दीक्षित एवं मिथलेश कुमारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय पटेल नगर में प्रधनाचार्य सुनीता राजपूत तथा बबलेन्द्र कुमार के नेतृत्व में रैली निकाली।
विज्ञापन


 
स्कूल चलो रैली में लड़की है अनमोल रतन, पढ़ने का सब करो जतन। माता- पिता है शत्रु समान, जो रखे शिशु को अज्ञान..., पढ़ी लिखी लड़की, रोशनी घर की...., लड़का-लड़की एक समान उनको भी दो अक्षर ज्ञान आदि नारे लगाते हुए स्कूल न जाने वाले बच्चाें तथा उनके अभिभावकों को स्कूल चलने के लिए प्रेरित करने का कार्य कर रहे थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें