फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से खुलेंगे माध्यमिक विद्यालय, होगी ऑनलाइन पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले के माध्यमिक स्कूलों को शुक्रवार से खोलने का आदेश डीआईओएस ने जारी कर दिया है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन पढ़ाई होगी, सभी शिक्षकों को स्कूल पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जिले के सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया था। इसके चलते जिले के विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही थी। जिला विद्यालय निरीक्षक हृदय नारायण त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार से जिले सभी माध्यमिक, राजकीय, वित्तविहीन, वित्तपोषित विद्यालय खोले जाएंगे। लेकिन शासन के निर्देश के अनुसार विद्यालयों में छात्रों को नहीं आना है। सिर्फ शिक्षक ही आएंगे और छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाएंगे।
उन्होंने बताया कि जिले के सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य व शिक्षक स्कूलों की साफ-सफाई व सैनिटाइज करवाना सुनिश्चित करेंगे। इस दौरान विधिवत निरीक्षण किया जाएगा, अगर स्कूलों में कोई शिक्षक अनुपस्थित मिलता है या किसी स्कूल में गंदगी अथवा किसी प्रकार की कमी मिलती है तो उस स्कूल के प्रधानाचार्य व संबधित शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सभी शिक्षकों को स्कूलों से ही छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई करवानी होगी, जिससे जिले के छात्रों की हो रही पढ़ाई की क्षति को दूर किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें