फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली में रोडवेज कर्मियों की भरेगी झोली

Sun, 20 Mar 2016 11:20 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
बरामद बस - फोटो : amarujala
विज्ञापन
 त्योहार पर सवारियों की यात्रा सुगम बनाने के लिए परिवहन निगम अपने कर्मचारियों को होली में भर लो झोली का आफर देते हुए विशेष प्रोत्साहन योजना परिवहन निगम लेकर आया है। योजना में परिवहन निगम ने नियमित व संविदा चालक परिचालकों के साथ ही कार्यशाला के तकनीशियन व तकनीकी सहायकों को शामिल किया गया है। योजना के तहत त्योहार पर बिना अवकाश लिए ड्यूटी करने वालों को 2400 रुपये तक से प्रोत्साहित किए जाने का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन


होली में भर लो झोली आफर की के बारे में औरैया डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक हेमंत मिश्रा ने बताया कि मुख्यालय की ओर से योजना लाने का मुख्य उद्देश्य त्योहार पर यात्रियों की यात्रा सुगम बनाने का है। उन्होंने बताया कि डिपो के नियमित व संविदा चालक परिचालकों के लिए होली के त्योहार पर 2400 रुपये अतिरिक्त कमाई करने का परिवहन निगम ने मौका दिया है। वहीं वर्कशाप कर्मचारी भी सप्ताह में 850 रुपये तक अतिरिक्त कमा सकतें हैं।

एआरएम ने बताया कि यह योजना सोमवार से डिपो में लागू हो रही है। योजना के तहत लगातार आठ दिन तक निर्धारित 300किमी/दिन के साथ ड्यूटी करने वाले चालक परिचालकों को 2400 रुपये तथा 07 दिन तक ड्यूटी के अतिरिक्त 2100 रुपये की धनराशि से प्रोत्साहित किया जाएगा। 20 से 27 मार्च तक चलने वाली इस योजना में लगातार आठ दिन तक ड्यूटी करने वाले वर्कशाप कर्मचारियों को 850 तथा सात दिन तक ड्यूटी करने वाले को 750 रुपये अतिरिक्त प्रदान किए जाएंगें। इसके अलावा संविदा कर्मियों को 1.10 रुपये प्रति किमी के अलावा नियमित ड्यूटी की सूरत में 55 पैसे प्रति किमी का अतिरिक्त भुगतान देकर प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें