फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: वाहन की टक्कर से घायल सफाई कर्मी की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अछल्दा। अपनी ससुराल से शुक्रवार शाम वापस घर जा रहे सफाई कर्मचारी को वाहन ने टक्कर मार दी थी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। सैफई में इलाज के दौरान रविवार तड़के सफाई कर्मी ने दम तोड़ दिया।

थाना क्षेत्र के गांव वैसोली निवासी बदन सिंह उर्फ श्रीबाबू (35) ससुराल, रामपुर वैश्य से शुक्रवार शाम को घर के लिए बाइक से निकला था। रात आठ बजे के करीब द्वारिका की मड़ैया के पास वाहन ने टक्कर मार दी थी। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर गया । राहगीरों ने उसके मोबाइल से परिजनों को सूचना दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन उसे सीएचसी लेकर गए जहां हालत गंभीर होने पर सैफई रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान रविवार तड़के बदन सिंह की मौत हो गई। मृतक सफाई कर्मचारी के पद पर दिबियापुर क्षेत्र में कार्यरत था। मौत पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक की मां सुधा देवी व पत्नी पिंकी का रो-रोकर बुरा हाल रहा। मृतक के चार छोटे-छोटे बच्चे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें