फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: फार्मर रजिस्ट्री न होने पर नहीं मिलेगी सम्मान निधि

Sat, 31 Jan 2026 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-18- ग्राम हैदरपुर में लगे कैम्प का निरीक्षण करते जिला कृषि अधिकारी।संवाद
विज्ञापन
अजीतमल। जनपद में फार्मर रजिस्ट्री बनाए जाने का अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र वर्मा ने तहसील के गांवों में लगे कैंपों का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों को बताया कि जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं होगी, उन्हें किसान सम्मान निधि से वंचित होना पड़ेगा।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने ग्राम जलूपुर, हैदरपुर तथा भीखेपुर में लगे कैंपों की प्रगति को देखा तथा वहां पर उपस्थिति कर्मचारियों से जानकारी ली। उन्होंने किसानों को बताया कि अगर खतौनी में नाम गलत दर्ज है तो तहसील जाकर एक प्रार्थनापत्र देना होगा।
उन्होंने बताया कि जिस किसान की फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण नहीं होगी, उसको अगली आने वाली सम्मान निधि की किस्त नही मिल पाएगी। इसके अलावा कृषि से संबंधित अनुदान, सरकारी केंद्र पर फसल बिक्री आदि में भी सहायता मिलेगी। इस अवसर कृषि विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें