फोटो-37- ओवरब्रिज पर जाम में फंसी एंबुलेंस।संवाद
दिबियापुर। ओवरब्रिज पर लगे भीषण जाम में शुक्रवार की दोपहर दो बजे मरीज को लेकर मेडिकल कॉलेज जा रही एंबुलेंस फंस गई। तभी वहां से निकल रहे पुलिस अधिकारी के एस्कॉर्ट में शामिल सिपाहियों ने एंबुलेंस को जाम से बाहर निकलवाया।
स्कूल की छुट्टी होने के कारण फफूंद चौराहे के पास ओवरब्रिज पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। इसी दौरान बेला रोड की तरफ से आ रही एंबुलेंस का सायरन लगातार बज रहा था और वह जाम में फंस गई। तभी एक पुलिस अधिकारी का काफिला वहां से गुजरा। जाम देखकर एस्कॉर्ट में मौजूद कुछ सिपाही गाड़ियों से उतरे। उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए जाम को नियंत्रित किया और एंबुलेंस के लिए रास्ता साफ करवाया।
इससे मरीज को समय के भीतर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। इससे उसकी जान बचाने में मदद मिली। एंबुलेंस निकलने के बाद बाद धीरे-धीरे अन्य वाहन भी जाम से निकलने लगे। (संवाद)