फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी ने दिया रोडवेज समस्या मोर्चा को समर्थन

विज्ञापन
samajwadi party - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। अजीतमल-बाबरपुर रोडवेज समस्या संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा चलाए जा रहे धरना और प्रदर्शन कार्यक्रम के तहत नौवें दिन भी धरना-प्रदर्शन जारी रहा। धरना स्थल पर पहुंचकर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर अपना समर्थन दिया एवं धरने पर बैठे।
विज्ञापन

बुधवार को अजीतमल-बाबरपुर रोडवेज समस्या संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों के धरने के नवें दिन के धरना-प्रदर्शन को देखते हुए सपा जिलाध्यक्ष रामलखन प्रजापति ने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ धरना स्थल पर पहुंचे और अजीतमल-बाबरपुर रोडवेज समस्या संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों का समर्थन करते हुए एक लिखित समर्थनपत्र सौंपा। धरने पर बैठे। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि युवाओं द्वारा जो मांग की जा रही है वह जायज है। ग्रामीण क्षेत्र की जनता सहित कस्बे के लोग रेाडवेज डिपो की समस्या से लगातार जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर मांगें जल्द पूरी न हुई तो पूरे जिले में समाजवादी पार्टी आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। समाजवादी पार्टी के नेता ओके चैधरी, नूरूद्दीन मंसूरी, गया प्रसाद पाल, समरजीत राजपूत ने मांग को जायज ठहराते हुए कहा कि अब आर-पार की लड़ाई लड़ना है। रोडवेज डिपो बनवाकर के ही रहना है।
धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे राजा तिवारी, विशाल गुप्ता ने कहा अगर रोडवेज बस अड्डे की मांग जल्द पूरी न हुई तो संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारी भूख हड़ताल करने को बाध्य होंगे। इसकी जिम्मेदारी पूर्णतया प्रशासन की होगी। इस अवसर पर कैलाश त्रिपाठी, दीपक दुबे, राजा तिवारी, विशाल गुप्ता, आशीष दुबे (राष्ट्रीय किसान मंच),आमिर कुरैशी, भूपेंद्र प्रजापति, मोहित पोरवाल, वैभव तिवारी, अनुज तिवारी, अमन दीक्षित, दीपक दुबे, मोहनिश पाण्डेय, अमन गुप्ता, एडवोकेट राजीव पोरवाल, रानू पांडेय, दीपेंद्र गुर्जर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें