फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहार ब्लाक में 414 नामांकन

Tue, 29 Sep 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक सहार में नामांकन के अंतिम दिन आज मंगलवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए 337 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। क्षेत्र पंचायत सदस्य के 86 वार्डों के लिए सोमवार को पहले दिन हुए 77 नामांकनों के साथ अब कुल प्रत्याशियों की संख्या 414 पहुंच गई। नाम वापसी एवं चिन्ह आवंटन अब तीन अक्तूबर को होंगे।
विज्ञापन


 
ब्लाक सहार में 86 वार्डों के लिए सोमवार को नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हुई। पहले दिन सोमवार को नामांकन की धीमी गति रही, जबकि दूसरे एवं अंतिम दिन मंगलवार को प्रत्याशी खासी संख्या में नामांकन कराने के लिए पहुंचे। भीड़ को देखते हुए पहले से ही खासे इंतजाम किए गए थे।


पुलिस बल ने किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को अंदर नहीं आने दिया। नामांकन केंद्र से काफी दूरी पर बैरियर लगाकर भीड़ को रोक दिया गया था। सहार के रिटर्निंग आफीसर श्रीपत सहाय ने बताया कि आज दूसरे दिन कुल 337 नामांकन दाखिल किए गए। सोमवार को हुए 77 नामांकनों को मिलाकर कुल 414 नामांकन हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें