फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिथिलता पर दो लेखपालों को भेजा नोटिस

Wed, 20 May 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने कार्य में शिथिलता पर दो लेखपालों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वहीं बैँक ऑफ बड़ौदा से फर्जी नाम से ऋण स्वीकृत करा रुपये निकालने पर थानाध्यक्ष को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। सदर तहसील दिवस में 244 शिकायती पत्र आए, जिनमें से 16 निस्तारित हुए।
विज्ञापन



 
तहसील दिवस में डीएम माला श्रीवास्तव ने कहा तहसील दिवस की शिकायतों पर निर्धारित समय के भीतर प्राथमिकता से निस्तारण सुनिश्चित हो।


कहा कि किसी भी स्थिति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तहसील दिवस में लापरवाही पर इकौरापुर के लेखपाल रामगोपाल व कंचौसी के लेखपाल हीरालाल को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।


 
सत्तेश्वर मोहल्ला निवासी गोविंद सिंह ने बताया कि उनके नाम से फर्जी तरीके से शाखा प्रबंधक की मिली भगत से बैंक ऑफ बड़ौदा से ऋण पास करवाकर तीन लाख 66 हजार रुपये की चेक पास करवाकर रुपया निकाल लिया गया है। एसपी मनोज तिवारी ने इंस्पेक्टर औरैया को प्रकरण की विवेचना कर प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



 
गौरीगंगा प्रसाद किशनपुर निवासी भूपेंद्र, राजेश, लौंगश्री व विद्यादेवी ने बताया कि लेखपाल ने अपात्रों से मिलकर उन्हें पात्र दिखाकर भूमि के पट्टे किए जा रहे हैं। वहीं पात्रों का हक छिनने के बाद उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। डीएम ने तहसीलदार को प्रकरण की पारदर्शिता पूर्वक जांच कर तत्काल आख्या देने के निर्देश दिए।


तिलक महाविद्यालय के छात्र सूरज प्रताप ने अभी तक छात्रवृत्ति न मिलने की बात कही। डीएम ने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश देते हुए मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।


 
पाकरपुर निवासी माला देवी ने बताया कि विपक्षी अनंत कुमार मिश्रा ने समरथपुर स्थित उनके प्लाट पर रखीं 12 हजार ईटें उठा लीं तथा तीन फुट जगह पर कब्जा कर लिया है। डीएम ने राजस्व निरीक्षक को जांच कर आख्या प्रस्तुत किए जाने के निर्देश दिए।


ग्राम जैतापुर निवासिनी राममूर्ति ने बताया कि बरसात में उसका मकान गिर गया था, उसका परिवार खुले में रहने को मजबूर है। डीएम ने बीडीओ औरैया को कार्रवाई के निर्देश दिए।


 
इस मौके पर एसपी मनोज तिवारी, सीएमओ डा. एनकेएस यादव, डीडीओ प्रमोद कुमार दुबे, डीएसओ दिलीप कुमार आदि अधिकारी उपस्थित रहे।



51 में से दो शिकायतें निस्तारित - अजीतमल। तहसील अजीतमल सभागार में नवांगतुक उपजिलाधिकारी राजेंद्र कुमार व तहसीलदार देवेंद्र कुमार ने फरियादियाें की शिकायतें सुनी। बिलावा निवासी माया देवी ने दंबंगों पर खेत में  कब्जा करने की शिकायत की । हालेपुर निवासी माधुरी देवी ने लोहिया आवास दिलाने की मांग की।


बेरी धनकर के एक दर्जन ग्रामीणाें ने गांव में तैनात सफाई कर्मी दीपक के नियमित न आने की शिकायत की। तहसील में 51 शिकायतें पहुंची, जिसमें दो का निस्तारण हुआ।


इस मौके पर सीओ अजीतमल उदय प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार संध्या शर्मा, सीएचसी अधीक्षक अवनीश कुमार, सीडीपीओ छाया वर्मा, जेई विद्युत राजवीर सिंह, थाना प्रभारी केडी यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें