फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक सर्वर ठप होने पर किया हंगामा

Mon, 16 Jan 2017 09:48 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
विज्ञापन
बेला सेंट्रल बैंक में लाइन में लगी महिला चप्पल मारती हुई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहरों में भले ही हालात अब सामान्य हो, मगर ग्रामीण क्षेत्र जहां पर दर्जनों गांव एक बैंक पर ही आश्रित हैं, वहां कैश का संकट अब भी बरकरार है। बेला में आज एक सप्ताह बाद कैश आया तो सर्वर दगा दे गया। भीड़ ने हंगामा काटा तो लाइन आगे न बढ़ने पर महिलाओं ने लाइन में लगे लोगों पर चप्पलें चला दीं।
विज्ञापन


बेला स्थित एक मात्र सेंट्रल बैंक में एक सप्ताह से कैश का संकट चल रहा है। सोमवार को कैश आया तो सुबह से लोगों की लम्बी लाइनें लग गईं। कुछ देर ही कैश वितरित हुआ और बैंक का सर्वर दगा दे गया। सर्वर ठप होते ही बैंक कर्मियों ने चैनल बंद कर दिया। इस पर लाइन में लगे लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। दूसरी लाइन में लगी महिलाओं ने भी हंगामा किया। बैंक के गेट तक न जाने देने पर आगे खड़े लोगों पर महिलाओं ने चप्पलें चला दीं।

हालांकि शाम तक सर्वर ठप रहा। खाताधारक रामआसरे, रामकिशन, किशनलाल, बांकेलाल, नाजिम खां आदि ने बताया कि वह लोग कैश के संकट से जूझ रहे हैं। रोज निराश होकर लौटने को मजबूर हैं।  उधर कंचौसी स्थित सेंट्रल बैंक में भी सोमवार को कैश आया। यहां भी सर्वर दगा दे गया। एक सप्ताह बाद कैश आने पर आज खाताधारकों की भीड़ उमड़ी। मगर लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। इस संबंध मे बैंक मैनेजर एस. कुशवाह ने बताया कि कैश आ चुका है। जब सर्वर ही नही है तो कैसे बांटा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें