फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमीशन एजेंट के पास मिले दस लाख

Sun, 15 Jan 2017 10:20 PM IST
औरैया
विज्ञापन
कोतवाली के बाहर एकत्रित हुये व्यापारी व व्यापारी नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस की मदद से एसओजी टीम ने रविवार सुबह रोडवेज बस स्टैंड से एक कमीशन एजेंट को नौ लाख 99 हजार 400 रुपये के साथ गिरफ्तार किया। इसकी जानकारी व्यापारियों को मिलते ही उनमें हड़कंप मच गया। आनन-फानन में व्यापारी कोतवाली पहुंचे और मामले को निपटाने का प्रयास किया। लेकिन दोपहर तक आयकर विभाग के अधिकारियों के न आ पाने पर मामला नहीं निपटाया जा सका।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी सुधाकर मिश्रा ने बताया कि रविवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम को सूचना मिली कि लाखों रुपये की नगदी लेकर एक व्यक्ति रोडवेज बस स्टैंड पर है। वह दिल्ली या आगरा जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा है। आनन-फानन में कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम रोडवेज बस स्टैंड पहुंची। दिल्ली डिपो की बस से रवींद्र उर्फ मुन्ना पुत्र स्व. राजाराम निवासी ठठराई मोहल्ला को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद बैग से 999400 रुपये नगद बरामद किए। पुलिस उसे कोतवाली ले आयी। सूचना पर कई व्यापारी नेता कोतवाली पहुंचे। इससे पहले एसओजी टीम ने इसकी जानकारी आयकर विभाग को दे दी थी। इधर व्यापारियों ने मामला निपटाने का प्रयास किया।

लेकिन आयकर विभाग के अधिकारियों के न आने पर पुलिस पकड़े गये युवक के खिलाफ कागजी कार्रवाई पूरी की। कोतवाली पहुंचे व्यापारी व व्यापारी नेताओं ने बताया कि रवींद्र एक कमीशन एजेंट है। वह शहर के 15 व्यापारियों का रुपया लेकर आगरा के व्यापारियों को देने जा रहा था। जिसका वह लेखाजोखा दे सकते हैं। व्यापारियों ने बताया कि शहर के अधिकांश व्यापारी जो दिल्ली या आगरा माल खरीदने नहीं जा सकते। वह कमीशन एजेंट को रुपया देकर वहां व्यापारियों को पहुंचाते हैं। इसके बाद उनका माल भी भेजा जाता है।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी सुधाकर मिश्रा ने बताया कि आयकर विभाग के अधिकारी आकर अपनी कार्रवाई करेंगे। व्यापारियों को अपने रुपये की जानकारी उन्हें देनी होगी। इसके बाद ही रुपया रिलीज हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें