फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से मारपीट कर नकदी लूटी

विज्ञापन
मारपीट में घायल गोविंद। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। बाजार से सब्जी लेकर घर लौट रहे एक युवक को नकाबपोश लोगों ने बीच रास्ते में रोककर बुरी तरह से मारापीटा और जेब में पड़े 35 हजार रुपये लूट लिए। युवक की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है पर लूट की घटना से इंकार कर जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन

बिधूना कोतवाली क्षेत्र के रठगांव निवासी गोविंद सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह नौ बजे वह बिधूना बाजार से सब्जी लेकर घर लौट रहा था। जैसे ही वह किशनी मार्ग पर नकेड़ी पुलिया पर पहुंचा, तभी मुंह में गमछा बांधे सात लोगों ने तमंचा लगाकर रोक लिया। आरोप लगाया कि सभी ने एक राय होकर मारपीट शुरू कर दी।
मारपीट में घायल होने पर हमलावर जेब में पड़े 35 हजार रुपये लूटकर भाग गए। राहगीरों की मदद से परिजनों को जानकारी दी। परिजन उसे स्वास्थ्य केंद्र ले गए। कोतवाली प्रभारी सुजीत वर्मा ने बताया कि युवकों के बीच किसी बात पर मारपीट हुई है, लूट की बात संदिग्ध लग रही है। फिर भी रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें