फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर कब शुरू होगा रोडवेज स्टेशन

Wed, 26 Aug 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
सत्ता बदली तो लोगों को उम्मीद थी कि समस्याओं से निजात मिलेगी, लेकिन तहसील मुख्यालय के रोडवेज बस स्टेशन के  हालात नहीं सुधर सके। इसके चलते क्षेत्रीय लोग परिवहन की यात्रा सुविधा से वंचित हैं। लोग प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से उम्मीद लगाए हैं कि आगामी दिनों में शायद उनकी मुराद पूरी हो सकती है।
विज्ञापन




प्रदेश के सीएम की पत्नी डिंपल यादव का संसदीय क्षेत्र होने की वजह से लोगों में उम्मीद की किरण बनी रहती है। इन उम्मीदों की कड़ी में नगर में वर्षो से बना रोडवेज बस स्टेशन का भवन भी है, जो कि उद्घाटन की आशा भरी निगाहों से देख रहा है। हालात यह हैं कि क्षेत्र के लोगों को लंबी दूरी की यात्रा नसीब नहीं हो पा रही है।


गत नौ अप्रैल 2005 को इस रोडवेज बस स्टेशन का शिलान्यास तत्कालीन सपा शासनकाल के लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव द्वारा तथा परिवहन मंत्री नरेश अग्रवाल तथा क्षेत्रीय सांसद अखिलेश यादव की उपस्थिति में किया गया था।
विज्ञापन



उस दौरान लोगों में एक किरण जागी थी कि बस स्टेशन बनने से यात्रा का संकट हमेशा के लिए दूर हो जाएगा, लेकिन यह सब दिवा स्वप्न बनकर रह गया।

 
इस इस क्षेत्र से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव सांसद के रूप में लोकसभा में पहुंची हैं। इसके साथ ही लोगों की आस एक बार फिर से जागी है।


नगर में बने रोडवेज बस स्टेशन पर अचानक बढ़ी  चहलकदमी और गाड़ियों के आवागमन के साथ सितम्बर माह में सीएम के आगमन की चर्चाओं सें लोगों की आस अब पूरी होती नजर आने की उम्मीदें बढ़ रही है। हालांकि इस मामले में आधिकारिक तौर पर अभी कोई सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें