फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू बस ने शिवभक्तों को रौंदा, एक की मौत

Tue, 25 Aug 2015 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
चदनापुर चौराहे पर सोमवार की सुबह एक अनियंत्रित रोडवेज बस ने देवकली मंदिर दर्शन करने आ रहे शिवभक्तों को कुचल दिया। फलस्वरूप एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन



इधर दुर्घटना से क्षुब्ध परिजनों तथा आसपास के लोगों ने हाइवे जाम करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवा दिया। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। वहीं गंभीर रूप से घायल एक युवक को इलाज के लिए कानपुर भेजा गया है। पुलिस ने मृतक के शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

 
अजीतमल कस्बा के पटेल नगर निवासी रवींद्र (28 वर्ष) पुत्र रामबाबू, अशोक नगर निवासी अपने साथी सुनील कुमार (18 वर्ष ) पुत्र सीताराम और पिंटू (20 वर्ष) पुत्र गंगा विशुन के साथ सोमवार की सुबह पैदल ही देवकली मंदिर दर्शन करने के लिए जा रहा था। जैसे ही वह हाइवे रोड पर मुरादगंज के ग्राम चदनापुर चौराहे पर पहुंचे।
विज्ञापन



तभी पीछे से आ रही अनियंत्रित रोडवेज बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। फलस्वरूप रविंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुनील व पिंटू गंभीर रूप से घायल हो गए।

 
दुर्घटना के बाद रोडवेज चालक मय बस के भाग जाने में सफल रहा। वहीं दुर्घटना की खबर लगते ही परिजन तथा आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। दुर्घटना से आक्रोशित लोगों ने हाइवे पर जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवा दिया।
विज्ञापन



कहा गया है कि मृतक रविंद्र ही घर में एकमात्र कमाऊपूत था, उसके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। घर में एक छोटा भाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें