फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पांच लोकल रूटों पर चलेंगी रोडवेज की मिनी बसें

Sat, 13 Dec 2025 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। लोकल रूटों पर अब रोडवेज मिनी बसों का संचालन करेगी। इसके लिए एआरएम ने क्षेत्रीय कार्यालय को पांच रूटों की सूची भेजते हुए 10 मिनी बसों की डिमांड भेजी है।
विज्ञापन

ये बसें लोगों को डग्गामार वाहनों से निजात दिलाएंगी। खास बात तो यह है कि इन बसों का माइलेज अच्छा होने की वजह से यात्रियों से कम किराया लिया जाएगा।
जिले में गांवों को शहर कस्बों से जोड़ने के लिए डिपो की ओर से पांच लोकल रूटों का चयन किया गया है। इसमें बरौनाकलां, एरवाकटरा, बिधूना, अजीतमल व बेला को औरैया से जोड़ा जाएगा। इन रूटों पर मिनी बसों को चलाया जाएगा।
इन लोकल रूटों में महज बरौनाकलां के लिए फिलहाल बस सेवा दी जा रही हैं। हालांकि कम यात्रियों की वजह से इस रूट पर अक्सर बस का संचालन घाटे में रहता है। ऐसे में इन पांचों रूटों पर अब रोडवेज मिनी बसें चलाने जा रहा है।
विज्ञापन

एआरएम अपर्णा मीनाक्षी ने बताया कि पांच लोकल रूटों पर मिनी बसें चलाने की तैयारी है। इसे लेकर डिमांड भेज दी गई है। इन बसों का किराया भी कम होगा। जिले के अंदर आवागमन की सुविधा बेहतर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें