फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस में ट्रक ने टक्कर मारी, छह घायल

Sun, 08 Jan 2017 10:29 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
विज्ञापन
टक्कर से क्षतिग्रस्त रोडवेज बस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर से आ रही रोडवेज बस में पिपरौली शिव गांव के पास चालक बस में सवारियां बैठा रहा था। बस में तेज गति से आ रहे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। बस में पीछे बैठी छह सवारियां चुटहिल हो गईं। इन्होंने निजी अस्पताल में मरहम पट्टी करवाई। वहीं चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


 रविवार की सुबह कानपुर से बिधूना जा रही विकास नगर डिपो की रोडवेज बस का चालक पिपरौली शिव गांव में सवारियां बैठा रहा था।  इसी बीच कानपुर की तरफ से तेज गति से आ रहे ट्रक ने बस में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से बस का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बस में बैठीं करीब आधा दर्जन सवारियां घायल हो गईं। आसपास के लोगों ने घायलों को पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां मरहम पट्टी करवाने के बाद सवारियां दूसरी बस से गंतव्य रवाना हो गईं। टक्कर मारने वाले ट्रक का चालक व हेल्पर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें