फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस बिजली के पोल से टकराई, सात घायल

Sat, 10 Dec 2016 12:18 AM IST
औरैया
विज्ञापन
हादसे के बाद खड़ी औरैया डिपो की बस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र में ग्राम जैतापुर के सामने हाईवे पर कानपुर की ओर जा रही औरैया डिपो की बस  ट्रक को बचाने में डिवाइडर के बिजली पोल से टकरा गई। हादसे में बस चालक सहित सात लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को सौ बेड जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से एक युवक को सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे कोतवाली के ग्राम जैतापुर के पास हाईवे पर बने कट से एक ट्रक बैक हो रहा था। तभी औरैया डिपो की बस आ गई। ट्रक को बचाने के चक्कर में बस बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में बस चालक मनोज कुमार निवासी अहेरीपुर, बकेवर के अलावा बस में बैठे सतीश (21) निवासी पक्का बाग इकदिल इटावा, सचिन (24) थाना पीजीआई लखनऊ, इकरामुद्दीन (62) निवासी शाह गाजा अली थाना इटावा, नाहिदा (60) पत्नी इकरमुद्दीन निवासी शाह गाजा अली थाना इटावा, जान्हवी (08) पुत्री राजेश कुमार गुप्ता निवासी बैहन टोला औरैया, प्रियंका (28) पत्नी देवेंद्र कुमार निवासी इटावा घायल हो गए।

सूचना पर पहुंचे इंडियन ऑयल चौकी इंचार्ज चंद्रिका प्रसाद व कोतवाली पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सौ बेड जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद यहां से गंभीर घायल सचिन को सैफई रेफर कर दिया गया।  सूचना पर पहुंचे एआरएम राजेश यादव व अन्य रोडवेज कर्मियों ने  बस को क्रेन से उठवाकर डिपो पहुंचवाया। हादसे के बाद  हाईवे पर लगभग एक घंटे तक जाम लगा रहा। बाद में पुलिस ने गाड़ियों को धीरे-धीरे वहां से निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें