फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से रोडवेज बस में लगी आग, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादगंज/औरैया। कानपुर से सवारियां लेकर इटावा जा रही रोडवेज बस में शार्ट सर्किट से आग लग गई। चालक ने बस रोककर तुरंत सवारियां को उतारा। थोड़ी देर में आग ने पूरी बस को चपेट में ले लिया। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। एआरएम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

इटावा डिपो की बस कानपुर से एक बजे इटावा के लिए निकली थी। चालक नईम वारसी व परिचालक गजाला परवीन के अलावा बस में 26 यात्री सवार थे। चार बजे के आसपास बस जैसे ही अजीतमल क्षेत्र के लखनपुर हाईवे पर पहुंची, इंजन में धुआं उठता देख चालक ने हाईवे स्थित दीपाली गेस्ट हाउस के सामने बस रोक दी।
यात्रियों को तुरंत उतरने को कहा। देखते देखते इंजन से आग की लपट निकलने लगी। इससे सवारियों में हड़कंप मच गया। सभी चीखते चिल्लाते नीचे उतरे। इस बीच कई सवारियों के सामान के अलावा परिचालक का कैश बैग बस में छूटने से जल गया। घटना स्थल से थोड़ी दूर खड़ी अयाना थाने की पीआरवी मौके पर जा पहुंची और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर अयाना, अजीतमल व औरैया कोतवाली पुलिस के साथ ही परिवहन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे तक कानपुर से इटावा की ओर जाने वाले वाहनों को सर्विस रोड से निकाला गया। औरैया के एआरएम आरएस चौधरी ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। सभी सवारियां सुरक्षित रहीं, उन्हें दूसरी बस से भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें