फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट कर रहे युवक को पकड़ने पर पुलिस पर हमला

विज्ञापन
फोटो03एयूआरपी 26- घटना के बाद परिचालक गजाला से जानकारी लेते एआरएम आरएस चौधरी। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
ऐरवाकटरा(औरैया)। ऐरवाकटरा थाना क्षेत्र के राजाराम नगारिया में गुरुवार रात जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। तभी गश्त पर निकली पुलिस को देखकर एक महिला ने मदद मांगी। इस पर पुलिस ने मारपीट कर रहे एक युवक को गाड़ी में बैठा लिया। इससे आक्रोशित युवक के परिजनों ने पुलिस कर्मियों पर हमला बोल दिया। मारपीट में दो एसआई समेत पांच पुलिस कर्मी घायल हो गए।
विज्ञापन

एरवाकटरा थाना क्षेत्र के राजाराम नगारिया गांव निवासी भानू प्रताप की पत्नी राधा देवी व संदीप के परिजनों के बीच गुरुवार रात जमीन के विवाद में झगड़ा हो गया। संदीप के परिजन राधा देवी को पीट रहे थे। तभी गश्त के दौरान गाड़ी से एसआई मुकेश कुमार व धनपाल, सिपाही नीरज कुमार, विकास कुमार व गंगा सिंह पहुंच गए। पुलिस को आता देख राधा दौड़कर कर गाड़ी के आगे आ गई और आरोपियों से बचाने की गुहार लगाई।
पुलिस कर्मियों ने आरोपी संदीप को गाड़ी में बैठा लिया। यह देख संदीप के परिजन आक्रोशित हो गए और पुलिस कर्मियों के साथ हाथापाई व मारपीट करते हुए संदीप को छुड़ाने का प्रयास किया। पुलिस कर्मी किसी तरह संदीप को साथ में लेकर निकले और कंट्रोल रूम में सूचना दी। सूचना पर एरवाकटरा थाना समेत आसपास की चौकियों का फोर्स मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन

लेकिन तब तक आरोपी मौके से भाग चुके थे। एरवाकटरा थाना प्रभारी रामसहाय पटेल ने बताया कि उप निरीक्षक मुकेश कुमार की तहरीर पर पुलिस टीम के साथ मारपीट व वर्दी फाड़ने समेत अन्य धाराओं में संदीप, उसके पिता करतार सिंह, मां चांदा देवी, पत्नी रीना, भाभी किरन व रिश्तेदार जयवीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संदीप पुलिस की गिरफ्त में है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
दोनो पक्षों ने दर्ज कराई कई धाराओं में रिपोर्ट
एरवाकटरा। भानू प्रताप की पत्नी राधा देवी ने रिपोर्ट लिखाई कि मारपीट के बाद पुलिस संदीप को ले गई थी। इस खुन्नस में रात डेढ़ बजे संदीप के रिश्तेदार दीप सिंह, शांत सिंह, हरिओम, भूरा व राजा ने फिर से मारपीट कर अभद्रता की। वहीं, संदीप की मां चंदा देवी ने एरवाकटरा थाने में राधा देवी व उसके परिजन लोचन, जयवीर, सत्यवीर, संतरा देवी, सावित्री, अंगूरी के खिलाफ मारपीट समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एरवाकटरा थाना प्रभारी राम सहाय पटेल ने बताया कि दोनो पक्षों की तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी। संवाद

फोटो-03एयूआरपी-25- पुलिस पर हुए हमले के बाद क्षतिग्रस्त जीप। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें