फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पाइपलाइन के लिए खोदी गईं सड़कें होंगी दुरुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में जल निगम (ग्रामीण) द्वारा एक विशेष सड़क पुनर्स्थापना अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान पेयजल पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत पर केंद्रित है और 10 नवंबर तक जारी रहेगा। विभाग ने स्थानीय लोगों से क्षतिग्रस्त सड़कों की शिकायत दर्ज कराने की अपील की है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता राकेश कुमार ने जानकारी दी कि जनपद में पेयजल पाइपलाइन बिछाने के लिए कुल 2,343 किलोमीटर सड़कें खोदी गई थीं। इनमें से 2,339 किलोमीटर सड़कों की मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया है। शेष बची हुई क्षतिग्रस्त सड़कों को भी जल्द दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि स्थानीय ग्रामीण इन सड़कों की मरम्मत न होने पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यदि किसी गांव में पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़क की मरम्मत नहीं हुई है, तो इसकी सूचना विभाग को दी जा सकती है। शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारियों द्वारा सड़क ठीक कराई जाएगी।
ग्रामीण अपनी शिकायत टोल फ्री नंबर 1800-121-2164 पर कॉल करके दर्ज करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त, जलसारथी एप पर भी विशेष व्यवस्था की गई है। इस एप के माध्यम से ग्रामीण टूटी हुई सड़क की मौके की फोटो और वीडियो अपलोड करके आसानी से शिकायत कर सकते हैं। जल समाधान एप और आईजीआरएस पोर्टल के जरिये भी समस्या बताई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें