फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेल अफसरों ने ने दिए सड़क सुरक्षा के टिप्स

Sat, 13 Jun 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
गेल द्वारा संचालित व्यवहार आधारित संरक्षा प्रोजेक्ट के अंतर्गत पाता में नामित सड़क सुरक्षा समिति द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत गेल कर्मियों, गेल संविदा कर्मियों, ठेकेदारों एवं गेल गांव व पाता संयंत्र के आसपास के लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन




गेल गांव गेट पर सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष एके श्रीवास्तव के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया गया।


इस दौरान वाहनों को रोककर गेल के कार्यकारी निदेशक एमबी गोहिल, महाप्रबंधक एसआर दास, डीजीएम एनके परमार, डीजीएम सुरक्षा अशोक कुमार अंगराल, समिति संयोजक चंदन गुप्ता, व सड़क सुरक्षा समिति के अन्य सदस्यों ने टेंपो, ट्रैक्टर ट्रालियों, ट्रकों एवं दुपहिया वाहनों पर सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी दी और रिफ्लेक्टर स्टीकर चिपकाए।


साथ ही सड़क सुरक्षा संबंधी पर्चे वितरित किए। दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने एवं कार चालकों को सीट बेल्ट बांधने के लिए प्रेरित किया गया।


 

हेड लाइटों का ऊपरी हिस्सा काला कराने की मांग - दिबियापुर ( औरैया )। चार पहिया वाहनों की चकाचौंध करती लाइटों के कारण रात के समय अक्सर हादसे होते हैं। ओवरटेक करते समय सामने की लाइट के कारण वाहन चालकों को कुछ भी नहीं दिखता और हादसे हो जाते हैं।
विज्ञापन



लोगों का कहना है कि बड़े वाहनों की हेड लाइटों का ऊपरी हिस्सा काला होना चाहिए। कुछ वर्षों पूर्व परिवहन विभाग ने हेड लाइटों का ऊपरी हिस्सा काला करने का अभियान चलाया था। विभाग अब इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। स्थानीय लोगों ने अभियान चलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें