फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर फर्राटा भर रहे दो पहिया वाहनों पर पुलिस ने लगाई रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। लॉकडाउन के दौरान सड़कों पर बाइक से बेवजह फर्राटा भरा तो कार्रवाई होगी। जिला प्रशासन की ओर से जारी पासधारक को ही जाने दिया जाएगा। उधर शुक्रवार की देर रात आदेश जारी होने के बाद शनिवार को सुबह पुलिस ने शहर के सभी चौराहों पर नाकेबंदी कर दी। जिससे दो पहिया वाहन स्वामियों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह पुलिस ने शहर के जेसीज चौराहा, सुभाष चौक, तहसील तिराहा, फफूंद रोड आदि स्थानों पर दो पहिया वाहनों की सघन चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने दो पहिया वाहन स्वामियों के चालान काटे। एक ही बाइक पर दो सवारियां बैठाकर जा रहे बाइक सवारों को लाठियां पटककर हड़काया। अचानक से सख्त वाहन चेकिंग शुरू होते देख दो पहिया वाहन स्वामियों में हड़कंप मच गया। यही स्थिति सुभाष चौक पर नजर आई। जहां मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रतीक श्रीवास्तव के निर्देशन में पुलिस व ट्रैफिक कर्मचारियों ने दो पहिया वाहन स्वामियों को सख्ती से बेवजह सड़कों पर न निकलने की हिदायत दी। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने बताया कि केवल वहीं दो पहिया वाहन सड़कों पर चलेंगे। जिनके पास जिला प्रशासन की ओर से जारी किया गया अनुमति पत्र होगा। अन्यथा की स्थिति में अन्य वाहन स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें