फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को गेहूं क्रय करने के लिए जारी होंगे टोकन 14-46-11

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। क्रय केंद्रों में 15 अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू होनी है। इस बार कोरोना के रोकथाम के लिए गेहूं क्रय केंद्रों पर अनावश्यक भीड़ से बचने के लिए क्रय केंद्रों पर बिक्री के लिए किसानों को टोकन जारी करने के निर्देश डीएम ने दिए हैं। किसानों की शिकायत, पंजीकरण व टोकन से संबंधित समस्याओं के निस्तारण के लिए कलक्ट्रेट के कमरा नंबर 29 में कंट्रोल रूम बनाया गया है।
विज्ञापन

यह कंट्रोल रूम प्रत्येक कार्य दिवस में खुला रहेगा। कंट्रोल रूम में कनिष्ठ सहायक अजय सिंह व अजीत सिंह की तैनाती की गई है। किसानों को गेहूं क्रय केंद्रों पर बेचने के लिए इस बार टोकन आवंटित किए जाने की व्यवस्था जिला प्रशासन ने की है। इसको लेकर कलक्ट्रेट में स्थित कंट्रोल रूम से किसान संपर्क करेगा। कंट्रोल रूम का कर्मचारी किसान का मोबाइल नंबर तथा पंजीकरण आईडी नोट कर संबंधित क्रय प्रभारी को जानकारी देगा। क्रय प्रभारी कंट्रोल रूम से मिले नंबर पर संपर्क कर किसान को उनकी सुविधा के अनुसार टोकन जारी करेगा। किसान को निर्धारित तिथि व समय के संबंध में जानकारी देगा। निर्धारित समय पर ही किसान अपना गेहूं क्रय केंद्र में बेचने के लिए लेकर पहुंचेगा।
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी सुधांशु शेखर चौबे ने बताया कि कोरोना महामारी संक्रमण से बचने के लिए सामाजिक दूरी कायम करने के लिए किसान अनावश्यक रूप से क्रय केंद्र पर न जाकर सीधे क्रय केंद्र प्रभारी, तहसील स्तर पर क्षेत्रीय विपणन अधिकारियों अथवा कंट्रोल रूम पर फोन करें। टोकन प्राप्त कर निर्धारित तिथि व समय पर अपना गेहूं क्रय केंद्र पर ले जाएं। इन निर्देशों का अनुपालन न होने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम व मोबाइल नंबर एक नजर में
कंट्रोल रूम मोबाइल नंबर/दूरभाष नंबर
कलक्ट्रेट 7839564993
तहसील सदर 05683-240439
अजीतमल 8954020304
बिधूना 05683-222254
--
तहसील स्तरीय नोडल अधिकारी के मोबाइल नंबर एक नजर में
तहसील नोडल अधिकारी का नाम मोबाइल नंबर
औरैया व अजीतमल लवदीप कुमार 9453596792
क्षेत्रीय विपणन अधिकारी
बिधूना हरीश चंद्र 8004413685
क्षेत्रीय विपणन अधिकारी
थोक सब्जी मंडी रात 12 से सुबह चार बजे तक खुलेगी
सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखकर जिला प्रशासन ने जारी किया नया आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। शहर के गल्ला मंडी परिसर में संचालित थोक सब्जी व फल मंडी में अब देर रात 12 से सुबह 4 बजे तक ही खरीद फरोख्त की जा सकेगी। सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखकर जिला प्रशासन ने नया आदेश जारी किया है।
गल्ला मंडी में संचालित थोक सब्जी व फल मंडी में अभी तक समय सुबह 4 से 7 बजे तक खरीद-फरोख्त होती थी। जिससे सोशल डिस्टेंसिंग में समस्या हो रही थी। समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से नया आदेश जारी किया गया है। इसके तहत अब थोक सब्जी व फल मंडी का संचालन देर रात 12 बजे से सुबह 4 बजे तक होगा। मंडी सचिव राजेश कुमार यादव ने बताया कि थोक सब्जी-फल मंडी में सोशल डिस्टेंस पूरी तरह से गड़बड़ हो रहा था। जिस पर अब जिला प्रशासन की ओर से रात 12 बजे से सुबह 4 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। यह आदेश लॉकडाउन रहने तक के लिए है। उन्होंने यह भी बताया कि कोई भी सब्जी विक्रेता सड़कों पर एक ही स्थान पर खड़े रहकर सब्जी व फल की बिक्री नहीं कर सकेगा। इसके लिए रेहड़ी संचालक मोहल्ले-गलियों में घूमकर उक्त सामान बेचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें