औरैया। शहर की सड़कों और फुटपाथों पर अवैध रूप से कब्जा हटाने का बुधवार को नगर पालिका परिषद की ओर से चलाया गया। सुभाष चौराहे से लेकर संयुक्त चिकित्सालय तक व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर जमा कब्जा हटवाया गया।
शहरवासियों की ओर से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि फुटपाथ पर कब्जा होने के कारण राहगीरों को पैदल चलने तक की जगह नहीं मिल रही है। जनसमस्याओं को गंभीरता से लेते हुए पालिकाध्यक्ष ने टीम को कार्रवाई के आदेश दिए। कार्रवाई के दौरान नियम तोड़ने वाले तीन लोगों के 900 रुपये के चालान काटे गए, जबकि 100 से अधिक दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई।
पालिका अधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि दोबारा सड़कों पर अतिक्रमण पाया गया, तो बिना किसी रियायत के सीधे कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बताया कि अतिक्रमण चलाने से पहले ही कई लोगों ने अपने अतिक्रमण हटा लिया था।