फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उफ ये गर्मी, लोग हुए हाल-बेहाल

Sat, 23 May 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अब गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। गर्मी के चलते लोग परेशान हैं। शुक्रवार को आसमान से बरस रही आग से सभी बेहाल रहे। तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दोपहर बाद सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। लोग धूप और लू से बचने को छायादार स्थान खोजते नजर आए।
विज्ञापन



 
एक पखवारे से तेज गर्मी और उमस ने बेहाल कर दिया है। बुधवार सुबह पारा 45.8 तक पहुंच गया। भीषण गर्मी ने लोग घरों से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके। चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों से सभी बेहाल रहे। घरों से बाहर निकले लोग छाता और अंगौछे का सहारा लेते दिखे।


 
भीषण गर्मी में पशु और पक्षी भी बेहाल हैं। पशुओं की स्थिति और भी दयनीय है । ग्रामीण क्षेत्रों में तालाब सूखे होने से पशुओं को गर्मी से बचाव मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन



इस संबंध में चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्व विद्यालय के डा. सीवी सिंह ने बताया कि मौसम में बदली अभी बनी रहेगी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस रहा है। न्यूनतम तापमान  28. 2 डिग्री सेल्सियस रेकार्ड किया गया है। गर्म हवा से बचाव करें। बासी भोजन से बचें। खाली पेट घर से बाहर न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें