फोटो-13एयूआरपी-18- जमीन से कब्जा हटवाने पहुंचे पुलिस कर्मी व राजस्व टीम। संवाद
- फोटो : AURAIYA
अजीतमल। मुख्यमंत्री पोर्टल पर मंदिर और ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे की शिकायत की गई थी। बुधवार को तहसील से राजस्व टीम ने पुलिस के साथ पहुंच कब्जा हटवा जमीन खाली कराई।
अजीतमल तहसील क्षेत्र के चंदनापुर में गाटा संख्या 243 के रकवा 0.028 हेक्टेयर जमीन मंदिर व गाटा संख्या 214 रकवा 0.028 हेक्टेयर गांव समाज के नाम दर्ज है। इस जमीन पर गांव के अरविंद कुमार, योगेश सिंह व सतेंद्र सिंह अवैध कब्जाकर शौचालय और छप्पर रखकर जानवर बांध रहे थे। इसकी शिकायत गांव के कुछ लोगों ने सीएम पोर्टल पर कर दी।
मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्काल कब्जा हटवाने के निर्देश दिए। बुधवार को तहसीलदार अजीतमल हरिश्चंद्र ने संज्ञान में लेकर जमीन की पैमाइश करवाई। कब्जा पाए जाने पर कानूनगो कृष्णवीर सिंह, लेखपाल मोहित श्रीवास्तव व दरोग अवनीश कुमार ने मौके पर जाकर अवैध निर्माण गिरवाया। तहसीलदार ने बताया कि मंदिर व गांव समाज की जमीन पर तीन लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था, जिसे कब्जा मुक्त कराया गया है।