फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में रिटायर्ड फौजी की मौत, पत्नी घायल

विज्ञापन
सेवानिवृत्त फौजी सत्य नारायण की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर शुक्रवार सुबह इटावा से कानपुर देहात में रिश्तेदार की गमी में शामिल होने मोपेड़ से जा रहे एक दंपती को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में सेवानिवृत्त फौजी की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह इटावा निवासी सत्यनारायण (65) अपनी पत्नी सुमित्रा (60) के साथ मोपेड से कानपुर देहात के शाहजहांपुर स्थित रिश्तेदारी में हुई गमी में शामिल होने जा रहे थे। सुबह लगभग छह बजे औरैया कोतवाली के चिरूहुली गांव के सामने हाईवे पर पहुंचने पर पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में सेवानिवृत्त फौजी व उनकी पत्नी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना होते देख आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से दोनों को 50 शैया युक्त जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने सत्यनारायण को मृत घोषित कर दिया। पत्नी सुमित्रा देवी का इलाज चल रहा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

अस्पताल में भर्ती घायल सुमित्रा। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें