फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से बाइक सवारों ने लूटे 48 हजार रुपये

विज्ञापन
रुरुगंज चौकी में पुलिस कर्मियों से शिकायत करती पीड़िता। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
रुरुगंज। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के पूरहा नदी उडेलापुर मार्ग पर शुक्रवार दोपहर बाइक सवार युवती से पल्सर सवार दो लुटेरे 48 हजार रुपये लूट कर भाग गए। युवती, अपनी छोटी बहन व पड़ोसी के साथ बाइक से बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रही थी। घटना के बाद पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

बिधूना के रुरुकला गांव निवासी किसान इंद्र बहादुर यादव की बेटी नेहा ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह पड़ोसी विपिन के साथ बाइक से बिधूना-किशनी मार्ग पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में रुपये निकालने गई थी। बैंक से 48 हजार रुपये निकालने के बाद वह दुर्गा मंदिर बिधूना के पास छोटी बहन राखी को लेने पहुंची।
राखी की गयादीन महाविद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष की भौतिक विज्ञान की परीक्षा थी। परीक्षा छूटने के बाद वह तीनों बाइक से घर लौटने लगे। तभी पूरहा नदी उडेलापुर मार्ग पर पहले से खड़े पल्सर सवार दो लुटेरों ने हाथ देकर रोका और रुपये भरा बैग छीन लिया। जब तब शोर मचाते वह भाग गए।
विज्ञापन

युवती ने परिजनों व पुलिस को लूट की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों लोगों से पूछताछ की। बिधूना कोतवाली प्रभारी सुजीत वर्मा ने बताया कि बैंक व मार्ग में स्थित प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने तहरीर लेकर बाइक सवार लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें