फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: स्कूल निर्माण में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार पर होगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। ग्राम पंचायत कंचौसी में निर्माणाधीन ग्रामीण स्टेडियम के निर्माण में हुए व्यय का उपभोग प्रमाण पत्र समय से शासन में न भेजने पर डीएम ने युवा कल्याण अधिकारी से नाराजगी जताई। उन्होंने जिला युवा कल्याण अधिकारी को चेतावनी जारी करने के साथ ही बुधवार तक निर्माण कार्य की गुणवत्ता व मानकों के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति के अनुमोदन पर उपभोग प्रमाण पत्र शासन को भेजने के निर्देश दिए हैं। हरदू में एक स्कूल के निर्माण में की जा रही सुस्ती को लेकर ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में संचालित निर्माण कार्यों की मंगलवार को कलक्ट्रेट में समीक्षा की गई। डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने अधिशाषी अभियंता जल निगम (ग्रामीण) को पूर्ण परियोजनाओं के संचालन, समय के बाद व अपूर्ण परियोजनाओं को पूरा कराने के निर्देश दिए। आवास विकास परिषद द्वारा पूर्ण निर्माण कार्यों में सात दिन के अंदर विद्युत कनेक्शन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय हरदू के निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ-साथ कार्य पूर्ण के लिए निर्धारित समय अवधि में पूरा न करने पर जिला समाज कल्याण अधिकारी को ठेकेदार के विरुद्ध प्राथमिक सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने समीक्षा के दौरान रिजर्व पुलिस लाइन, वील रिटेशन यार्ड, शॉपिंग कांपलेक्स, बहुउद्देशीय हाल, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय आदि परियोजनाओं की समीक्षा की। कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि जो निर्माण कार्य पूरे हो चुके हैं, उनका जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति से निरीक्षण कराते हुए संबंधित विभागों को हस्तांतरित करें। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को भी निर्देश दिए कि महाविद्यालयों में लंबित छात्रवृत्ति आवेदनों के निस्तारण के लिए स्वयं संबंधित महाविद्यालय से संपर्क कर प्रकरणों का निस्तारण कराएं। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए मनीष कुमार मौर्य, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी विनायक शर्मा, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग अमर सिंह समेत विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें