बिधूना। कोतवाली के एक गांव निवासी सफाई कर्मी ने 13 वर्षीय बेटी के अपहरण में दो पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पिता ने बेटी की हत्या व धर्मांतरण कराने की आशंका जताई है। पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी है।
एक गांव निवासी युवक ने बताया कि आठ सितंबर की सुबह करीब सात बजे बेटी शौच को निकली थी। बाद में वह घर नहीं पहुंची। पिता सहित अन्य लोगों ने खोजबीन की मगर उसका पता नहीं चला। पिता ने गांव की मीरा देवी ने छतनेपुर नादेमऊ निवासी अपने दामाद विशाल व उसके चचेरे भाई करण पर बेटी का अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाया। आरोप है कि बेटी घर से करीब 50 हजार रुपये व जेवर अपने साथ ले गई।
पीड़ित ने मीरा के परिवार से संपर्क किया तो उन्होंने उसके साथ मारपीट कर दी। पिता ने गंभीर आरोप लगाते हुए बेटी की हत्या व धर्मांतरण कराने की आशंका जताई है। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। किशोरी की तलाश में पुलिस की टीम लगाई गई है।