फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: डीआईओएस से स्कूल संचालक ने की अभद्रता, मोबाइल छीनने का प्रयास

Wed, 10 Sep 2025 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। गांव मऊ कछपुरा स्थित आईपीएस इंटर कॉलेज का मुआयना करने गए डीआईओएस से स्कूल संचालक ने अभद्रता की और उनका मोबाइल छीनने का भी प्रयास किया। उच्चाधिकारियों से शिकायत पर बुधवार को नायब तहीसलादर व पुलिस ने स्कूल को सील करने की कार्रवाई की।
विज्ञापन

दरअसल, ग्रामीण सचिन पाठक ने बिना मान्यता स्कूल चलने की जनसुनवाई पोर्टल पर आईजीआरएस से शिकायत की थी। इस पर डीआईओएस प्रदीप कुमार मौर्य ने छह सितंबर को स्कूल का निरीक्षण किया था। मुआयने में विद्यालय में नर्सरी से कक्षा 11 तक के 81 से अधिक बच्चे तीन छोटे कमरों में पढ़ते मिले। इस दौरान उन्होंने स्कूल संचालक अनिल कुमार से मान्यता संबंधी दस्तावेज मांगे, लेकिन वो उसे प्रस्तुत नहीं कर पाए। स्पष्टीकरण मांगने पर स्कूल संचालक ने डीआईओएस से अभद्रता की।
डीआईओएस के मुताबिक विद्यालय में सीता देवी नामक शिक्षिका बच्चों को पढ़ाती मिलीं जबकि उसकी शैक्षिक योग्यता केवल बीएससी (भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान व गणित) पाई गई। मान्यता न होने और शिक्षण कार्य में गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए तत्काल प्रभाव से विद्यालय बंद करने का निर्देश दिया। बावजूद इसके संचालक की ओर से मनमाने ढंग से अवैध रूप से कक्षाएं जारी रखीं। मामले में डीआईओएस ने अफसरों को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा। तब बुधवार को नायब तहसीलदार हरिकिशोर, शिक्षा विभाग व पुलिस टीम ने पहुंचकर विद्यालय को सील करने की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें