फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैयाः ससुरालीजनों ने विवाहिता को मायके में घुसकर की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हलवाई खाना की प्रिया विश्नोई ने महिला थाने में पति समेत ससुराल के छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि ससुराल वालों ने दहेज में 10 लाख रुपये व कार की मांग पूरी न पर प्रताड़ित किया। मायके में आकर ससुराल वालों ने सादे कागज पर हस्ताक्षर करने से मना करने पर उसकी पिटाई की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला हलवाई खाना निवासी प्रिया विश्नोई ने बताया कि उसकी शादी अगस्त 2016 में ककराही बाजार दिबियापुर के शशांक विश्नोई के साथ आर्य समाज मंदिर में हुई थी। उनके दो साल की बेटी है। प्रिया का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति, ससुर विजय , सास मधू, देवर प्रिंस, ममिया ससुर सरमन व ममिया सास रजनी ने दहेज में 10 लाख रुपये और कार की मांग शुरू कर दी।
मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया। इससे परेशान होकर वह बेटी के साथ मायके आ गई थी। तब से यहीं पर रह रही है। 25 मई 2019 को उसने सास व ससुर के खिलाफ गाली-गलौज व धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इससे ससुराल वालों और नाराज हो गए। चार फरवरी को पति और अन्य आरोपी उसके मायके में आए। उससे कुछ सादे कागजों पर हस्ताक्षर कराना चाहा।
विज्ञापन

इनकार करने पर देवर प्रिंस ने बाल पकड़कर उसे जमीन पर गिराकर लात-घूसों से पीटा। शोर सुनकर आसपास के लोग वहां आए, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। महिला थाना पुलिस के मुताबिक प्रिया की तहरीर पर पति समेत सभी छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें